Pawan Singh met Nitish Kumar: भोजपुरी जगत के सुपर डुपर स्टार पवन सिंह बुधवार को बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मुलाकात की। इसी के साथ सियासी गलियारे से सुगबुगाहट शुरु हो गई है कि पवन सिंह लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) जदयू की तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ सकते है।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
आज मुख्य मंत्री निवास पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी से शिष्टाचार मुलाक़ात pic.twitter.com/ZI1YsFnbI9
— Pawan Singh (@PawanSingh909) January 31, 2024
पवन सिंह ने बिहार सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत की। जब पत्रकारों ने उनसे चुनाव लड़ने के बारे में सवाल पूछा तो पवन सिंह ने कहा कि समय बताएगा। इतना ही नहीं भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) जब मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकले तो वहां तैनात गार्डों ने उनके साथ सेल्फी ली।