Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Big Accident in Jhansi : श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, सात महिलाओं समेत 11 की मौत, योगी ने जताया शोक

Big Accident in Jhansi : श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, सात महिलाओं समेत 11 की मौत, योगी ने जताया शोक

By संतोष सिंह 
Updated Date

झांसी। झांसी (Jhansi) में दशहरा (Dussehra) के दिन शुक्रवार को बड़ा हादसा (Big Accident) हो गया है। इस हादसे में 7 महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में चार बच्चे भी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा हादसे में छह लोग घायल भी हुए हैं। यह हादसा चिरगांव क्षेत्र (Chirgaon area) के भांडेर रोड पर शुक्रवार की शाम करीब पौने चार बजे के आस पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर ट्रॉली (tractor trolley) भांडेर की ओर से झांसी के चिरगांव आ रही थी तभी रास्ते में गाय बचाने के चक्कर में ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

पढ़ें :- भारत की यात्रा टालकर चीन पहुंचे एलन मस्क; जानें क्या रही टेस्ला के CEO की मजबूरियां

ट्रॉली पलटने से उसमें सवार सभी लोग दब गए हैं। इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई है। आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े हैं। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है। जिसमें सात महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। सभी लोग झांसी (Jhansi) और मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh)के सीमावर्ती क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। हादसे में 6 अन्य लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिन्हें झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर पाकर अफसर भी मौके पर दौड़ पड़े। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू करवाया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने झांसी जिले के चिरगांव थाना के पास हुए भीषण हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही झांसी जिला प्रशासन (Jhansi District Administration) के अधिकारियों को घायलों के उपचार के पूरे प्रबन्ध करने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें :- RCB ने जीता टॉस, GT करेगी पहले बल्लेबाजी; यहां चेक करें प्लेइंग-XI
Advertisement