Amit Shah’s statement on CAA : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश में एक बार फिर सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (CAA) का मुद्दा गरमाने लगा है। इस मुद्दे पर अगल-अलग पार्टियों के नेता बयानबाजी कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने सीएए पर बड़ा बयान दिया है। अमित शाह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले सीएए को लागू कर दिया जाएगा।
पढ़ें :- Cyclone Live Update : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा , भारी बारिश का अलर्ट
एक समाचार एंजेन्सी से बातचीत में गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले सीएए को लागू करने नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा और इसे लागू भी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘मैं साफ कर देना चाहता हूं कि सीएए किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं छीनेगा। इसका उद्देश्य केवल धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे पाकिस्तानी, अफगानिस्तानी और बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना है।’
इस दौरान यूसीसी (UCC) पर शाह ने कहा कि यह एक संवैधानिक एजेंडा है, जिस पर देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू और अन्य ने हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन कांग्रेस ने तुष्टिकरण के कारण इसे नजरअंदाज कर दिया था। उन्होंने कहा, ‘उत्तराखंड में यूसीसी को लागू करना एक सामाजिक बदलाव है। इस पर सभी मंचों पर चर्चा की जाएगी और कानूनी राय ली जाएगी। एक धर्मनिरपेक्ष देश में धर्म आधारित नागरिक संहिता नहीं हो सकती है।’