Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कांग्रेस में होंगे शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कांग्रेस में होंगे शामिल

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बृजेंद्र सिंह के कांग्रेस ज्वॉइन करने की अटकलें हैं। कहा जा रहा है कि, आज या कल बृजेंद्र सिंह कांग्रेस ज्वॉइन कर सकते हैं।

पढ़ें :- Tamil Nadu Election 2026 : मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल क्यों नहीं लागू किया?

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह बेटे बृजेंद्र चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर उनसे मुलाकात की है। इससे उनके पार्टी में शामिल होने की बात हो रही है। हालांकि, चौधरी बीरेंद्र सिंह को लेकर भी कई तरह की अटकलें जारी हैं। बता दें कि, बीरेंद्र सिंह 2014 में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाकर केंद्रीय मंत्री बनाया गया था।

पढ़ें :- अभिनेता पवन क्लयाण के सेहत को लेकर चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर दिया अपडेट, पीएम ने लिया हालचाल

इसके बाद उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में बेटे बृजेंद्र सिंह को टिकट दिलाया था। बताया जा रहा है कि, बृजेंद्र सिंह के टिकट कटने की चर्चा चल रही थी। लिहाजा, उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कि, बृजेंद्र सिंह आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। बृजेंद्र के पिता बीरेंद्र सिंह 2022 तक राज्यसभा सदस्य रहे। बीरेंद्र सिंह पांच बार 1977, 1982, 1994, 1996 व 2005 में उचाना से विधायक बन चुके हैं और तीन बार प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं। वह 1984 में हिसार लोकसभा क्षेत्र से ओमप्रकाश चौटाला को हराकर सांसद बने थे।

Advertisement