Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लोकसभा चुनाव के बीच ह​रियाणा में भाजपा को बड़ा झटका, तीन निर्दलीय विधायकों ने वापस लिया समर्थन

लोकसभा चुनाव के बीच ह​रियाणा में भाजपा को बड़ा झटका, तीन निर्दलीय विधायकों ने वापस लिया समर्थन

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच हरियाणा में बड़ा सियासी उल्टफेर हुआ है। इस ​उल्टफेर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा से समर्थन वापस ले लिया है और कांग्रेस को बाहर से समर्थन देने का एलान कर दिया है। साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के साथ रहने की बात कही है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

निर्दलीय विधायक रोहतक पहुंचे हैं और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। वहीं एक और निर्दलीय विधायक के बारे में समर्थन वापस लेने की चर्चा है। उनका अभी इंतजार है। निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद हरियाणा की भाजपा सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

बता दें कि, निर्दलीय विधायकों ने नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार से अपना समर्थन वापस लेते हुए महंगाई बढ़ने और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया है। विधायकों ने समर्थन वापस लेकर नायब सिंह सैनी सरकार को संकट में डाल दिया है। कुछ दिन पहले ही भाजपा सरकार ने बहुतम साबित किया था।

 

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Advertisement