नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के कारण अयोग्य ठहराए गए छह पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही तीन निर्दलीय विधायक भी बीजेपी में शामिल हो गए। दरअसल, हिमाचल में बीते कई दिनों से राजनीति का तापमान बढ़ा हुआ है।
पढ़ें :- कार में संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवती के शव, पुलिस को मौके से मिली पिस्तौल और जहर
कांग्रेस के बागी विधायकों के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। ऐसे में अब कांग्रेस के 6 पूर्व विधायक और तीन निर्दलीय विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वह बीजेपी की टिकट पर ही यहां से उपचुनाव लड़ सकते हैं।
कांग्रेस के बागी छह विधायक राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में सभी बागी भाजपा में शामिल हुए।
इन सबके बीच हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को अभी कोई खतरा नजर नहीं आता है लेकिन भाजपा उपचुनाव में जीत के साथ उनकी सरकार को गिराने की फिराक में है। उपचुनाव में भाजपा की जीत से सत्तारूढ़ पार्टी के खेमे में विधायकों की संख्या में कमी आ सकती है।
पढ़ें :- Live Train Platform Tracking : ट्रेन पकड़ने के लिए मोबाइल पर मिलेगा प्लेटफॉर्म चेन्ज का लाइव अपडेट, ऐसे On करें फीचर