Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले रालोद को बड़ा झटका, ममता जयकिशोर भाजपा में हुईं शामिल

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले रालोद को बड़ा झटका, ममता जयकिशोर भाजपा में हुईं शामिल

By शिव मौर्या 
Updated Date

बागपत। उत्तर प्रदेश में जिला पंचाचत अध्यक्ष चुनाव के करीब आते ही प्रत्या​शी पार्टी भी बदलने लगे हैं। इसी क्रम में बागपत में बड़ा उलटफेर होता दिखा है। नामांकन से चंद घटे पूर्व ही रालोद प्रत्याशी ममता जयकिशोर ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इसके बाद रालोद के पास कोई प्रत्याशी भी नहीं बचा है। इस घटनाक्रम को लेकर रालोद नेता सकते में हैं।

पढ़ें :- Maharajganj:अगामी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर किया निरीक्षण 

अब देखना है कि भाजपा बबली और ममता जयकिशोर में से किसको अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाती है। वहीं, जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भाजपा के 20 में से चार प्रत्याशी ही चुनाव जीते थे। अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। रालोद से ममता जयकिशोर और सपा से बबली देवी ही इस वर्ग से जीती थीं। भाजपा के पास अध्यक्ष पद का प्रत्याशी भी नहीं था।

कुछ दिन पहले सपा की बबली देवी भाजपा में शामिल हो गईं थीं। इसके बाद भाजपा और विपक्ष के बीच जमकर खींचतान हुई। सदस्यों के उत्पीड़न के खिलाफ बिनौली थाने पर धरना-प्रदर्शन, एसपी कार्यालय का घेराव किया गया। रालोद नेताओं ने जिला पंचायत सदस्य शाहिदा बेगम के घर पर डेरा डाला, लेकिन शनिवार को नामांकन से ठीक पहले रालोद की प्रत्याशी ममता जयकिशोर भी पार्टी को झटका देकर भाजपा में शामिल हो गईं। अब विपक्ष के पास कोई प्रत्याशी भी नहीं बचा है।

 

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन
Advertisement