Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। शनिवार को चुनाव की तारीखों का एलान भी हो जाएगा। इससे पहले पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका लगा है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली में टीएमसी नेताओं ने सदस्यता ग्रहण की।
पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट
बता दें कि, TMC सांसद अर्जुन सिंह और दिब्येंदु अधिकारी ने शुक्रवार भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। दिब्येंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के भाई हैं। अर्जुन सिंह बैरकपुर से 2019 में भाजपा से ही सांसद बने थे, लेकिन इसके बाद वो तृणमूल कांग्रेस में चले गए थे।