चंडीगढ़। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन (BJP National President Nitin Nabin) ने अपनी नई टीम का एलान किया है। इसमें हरियाणा से जुड़े कई प्रमुख नेताओं को बड़ी और अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। नई गठित टीम में हरियाणा से भाजपा सांसद संजय भाटिया (BJP MP Sanjay Bhatia) को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।
पढ़ें :- नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी को महासचिव, वसुंधरा राजे और राम माधव को बनाया उपाध्यक्ष
इसके साथ ही, हरियाणा भाजपा के प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया (Dr. Satish Poonia is the Haryana BJP in-charge) और पूर्व प्रभारी बिप्लब कुमार देब को भी संगठन में राष्ट्रीय महामंत्री का पद दिया गया है। इसी कड़ी में हरियाणा के नेता अरुण यादव को भी भारतीय जनता पार्टी की इस नई राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। सुधा यादव के बेटे सिद्धार्थ यादव को मीडिया सह संयोजक का दायित्व मिला है। फिलहाल वे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।