Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Akhilesh Yadav का बड़ा फैसला,प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर सभी संगठन व कार्यकारिणी को किया भंग

Akhilesh Yadav का बड़ा फैसला,प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर सभी संगठन व कार्यकारिणी को किया भंग

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  रविवार को ने तत्काल प्रभाव से समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी के सभी युवा संगठनों, महिला सभा व अन्य सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, सहित राष्ट्रीय, राज्य कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

पढ़ें :- Maharajganj:अगामी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर किया निरीक्षण 

अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (State President Naresh Uttam Patel) को छोड़ अन्य सभी कार्यकारिणी भंग करने का ऐलान किया है। माना जा रहा है कि पार्टी कार्यपरिषद के सम्मेलन के बाद नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन अगस्त के अंतिम सप्ताह अथवा सितंबर में होगा। मालूम हो कि विधानसभा चुनाव परिणाम (Assembly Election Results) घोषित होने के बाद से ही कार्यकारिणी भंग करने की संभावना जताई जा रही थी। इस बीच पार्टी के विधायकों और चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों के साथ दो दौर की समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक के बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) ने सभी प्रदेश एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की है।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (State President Naresh Uttam Patel)  का पद अभी बहाल रखा गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी बदलाव हो सकता है, लेकिन जब तक नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश पूरी नहीं हो जाती है तब तक नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel)  कार्य करते रहेंगे।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन
Advertisement