रांची। झारखंड में नई सरकार के शपथग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़े फैसले लिए हैं। इसमें सबसे बड़ा फैसला मैया सम्मान योजना को लेकर लिया है। हेमंत सोरेन ने कहा, शपथ ग्रहण के बाद लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमें मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि बढ़कर 2500 रुपया कर दी गयी है। ये राशि दिसंबर महीने से लाभार्थी महिलाओं को दिए जाएंगे। वहीं सरकार के अन्य फैसलों में 9 से 12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संभवत: सरकार की तरफ से विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया जाएगा।
पढ़ें :- Asian Games Update : शूटिंग में इलावेनिल, विदर्शा और सोनम की तिकड़ी ने भारत को दिलाया पहला मेडल, महिला हॉकी टीम ने उज़्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा
आज अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण के बाद लिए गए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय-
मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि बढ़कर मिलेगी 2500 रुपया
राज्य में JPSC/JSSC के अंतर्गत होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया को तेज किया जाएगा
केंद्र सरकार के पास राज्य का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए को लेने… pic.twitter.com/Oklw43jj9q पढ़ें :- IND vs BAN Semi Final: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, फाइनल में जगह पक्की करने उतरी टीम इंडिया
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 28, 2024
इसके साथ ही सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, राज्य में JPSC/JSSC के अंतर्गत होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। केंद्र सरकार के पास राज्य का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए को लेने के लिए कार्रवाई की जाएगी। राज्य के राजस्व को बढ़ाने के लिए कई स्रोतों पर काम राज्य सरकार करेगी। असम में वर्षों से रह रहे झारखण्ड के आदिवासियों-मूलवासियों की स्थिति की जानकारी सर्वदलीय और पदाधिकारियों की टीम द्वारा ली जाएगी।