Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही, छठ घाट निरीक्षण के दौरान पिलर से टकराया स्टीमर

सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही, छठ घाट निरीक्षण के दौरान पिलर से टकराया स्टीमर

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) एक हादसे में बाल—बाल बच गए हैं। शनिवार नीतीश कुमार छठ घाट का निरीक्षण करने क लिए गए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) की बोट जेपी सेतु के एक पिलर से टकरा गई। हालांकि, इस हादसे में स्टीमर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो पिलर से टकराने पर स्टीमर को क्षति पहुंची है।

पढ़ें :- भारत की यात्रा टालकर चीन पहुंचे एलन मस्क; जानें क्या रही टेस्ला के CEO की मजबूरियां

वहीं पिलर से टक्कर के बाद स्टीमर में सवार सभी लोग हिल गए। मुख्यमंत्री और उनके साथ मौजूद सभी पदाधिकारी दूसरे स्टीमर से बाहर निकले। उनके साथ एक स्टीमर भी चल रही थी। बाहर निकले सड़क मार्ग से सीएम आवास लौटे। बता दें कि, गंगा नदी में पानी ज्यादा आने से छठ घाटों पर भी पानी भर गया है।

इसके कारण वहां पर पूजा करना मुश्किल है। ऐसे में प्रशासन छठ पूजा के लिए विकल्प की तलाश कर रहा है। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छठ घाटों का निरीक्षण करने के लिए निकले थे। मुख्यमंत्री स्टीमर पर सवार होकर गंगा नदी में घाटों का निरीक्षण करने निकले थे। हादसा इसी दौरान का बताया जा रहा है।

 

पढ़ें :- RCB ने जीता टॉस, GT करेगी पहले बल्लेबाजी; यहां चेक करें प्लेइंग-XI
Advertisement