बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पोस्टमार्टम हाउस में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पोस्टमार्टम हाउस पर शव को कुत्ते नोचते नजर आ रहे है। सोशल मीडिया में वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए
उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला गंगा घाट पर अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद मिला था। शिनाख्त न होने की वजह से शव को निर्धारित समय तक सुरक्षित रखा गया और 72 घंटे बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने शव को सिपाही और होमगार्ड को सौंप दिया।
बदायूं – सड़क, रिहायशी इलाकों समेत अस्पतालों में भी आवारा कुत्तों का आतंक. पोस्टमॉर्टम हाउस पर युवक की लाश को कुत्ते ने नोच डाला. चार दिन पहले अज्ञात शव को पुलिसकर्मियों ने पोस्टमॉर्टम हाउस की मोर्चरी में रखवाया था. pic.twitter.com/cLNbiPOClN — Deepak Singh (@SinghDeepakUP) April 16, 2025
पढ़ें :- लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद और 29 निलंबित
लेकिन सिपाही और होमगार्ड शव को सुपर्दगी में लेने के बाद पोस्टमार्टम हाउस परिसर के बाहर रख दिया और वहां से किसी कार्य़वश चले गए। इस दौरान आवारा कुत्ता आया और शव को नोंच कर खाने लगा। दिल दहला देने वाली यह घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। जो अब बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।