Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ‘आप’ पार्षद की हत्या के बाद फिर दहला पंजाब, भगवंतन मान सरकार की काननू-व्यवस्था पर बड़ा सवाल

‘आप’ पार्षद की हत्या के बाद फिर दहला पंजाब, भगवंतन मान सरकार की काननू-व्यवस्था पर बड़ा सवाल

By संतोष सिंह 
Updated Date

पंजाब। पंजाब के बहुचर्चित सिद्धू मूसेवाला मर्डर को अभी सिर्फ दो महीने ही बीते हैं कि सोमवार को एक और सनसनीखेज मर्डर से सूबे की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। इस बार पंजाब के मालेरकोटला जिले में आम आदमी पार्टी के पार्षद मोहम्मद अकबर का मर्डर सामने आया है। यह घटना उस समय हुई जब मोहम्मद अकबर जिम में थे। सोमवार तड़के दो अज्ञात हमलावर जिम में घुसे और पार्षद को गोलियों से छलनी कर दिया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए।

पढ़ें :- विपक्षी फैला रहे हैं भ्रम, शैलजा ने कहा कि उनकी रगों में है कांग्रेस का खून, पिता वह भी तिरंगे में लिपटकर जाएगी

जिम में घुसे हमलावरों ने करीब से मारी गोली
बता दें कि यह घटना पंजाब के मालेरकोटला जिले से सामने आई है। पीटीआई के मुताबिक आम आदमी पार्टी के नगर पार्षद मोहम्मद अकबर का मर्डर दो अज्ञात हमलावरों ने उस समय किया जब वह जिम में थे। मलेरकोटला की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि एक व्यक्ति जिम में घुसा और अकबर को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि मोहम्मद अकबर को बिलकुल करीब से गोली मारी गई है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई  वारदात

घटना के बाद पुलिस ने अकबर को एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने यह भी बताया है कि अब तक यह एक व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

दो साल पहले अकबर के भाई को भी इसी तरह मारा

पढ़ें :- सबसे कमज़ोर लोग एनकाउंटर को मानते हैं अपनी शक्ति, किसी का भी फ़र्ज़ी एनकाउंटर नाइंसाफ़ी : अखिलेश यादव

वहीं अपनी एक रिपोर्ट में द ट्रिब्यून ने बताया कि करीब दो साल पहले मोहम्मद अकबर के भाई मोहम्मद अनवर को भी हमलावरों ने मार डाला था। बाद में आरोपियों को पकड़ लिया गया था। रिपोर्ट में यह बताया गया कि अकबर के एक रिश्तेदार नूर मोहम्मद ने घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अकबर की किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी।

सलाखों के पीछे होंगे हमलावर

इस मामले में मलेरकोटला के आम आदमी पार्टी के विधायक मोहम्मद जमील उर रहमान ने कहा कि अकबर उनकी पार्टी का पार्षद था। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों द्वारा तैयार किए गए गैंगस्टर कानून-व्यवस्था के लिए समस्या बन रहे हैं। रहमान ने कहा कि आरोपियों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

 

पढ़ें :- Haryana Election 2024 : कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- कुमारी सैलजा पार्टी की वरिष्ठ नेता और हमारी बहन, उनसे कोई नाराजगी नहीं
Advertisement