Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. AAP को पंजाब में बड़ा झटका: अनमोल गगन मान ने दिया इस्तीफा, कहा-मेरा दिल भारी लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया

AAP को पंजाब में बड़ा झटका: अनमोल गगन मान ने दिया इस्तीफा, कहा-मेरा दिल भारी लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया

By शिव मौर्या 
Updated Date

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी को पंजाब में बड़ा झटका लगा है। खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, मेरा दिल भारी है लेकिन हमने राजनीति को छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से स्पीकर को दिया गया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

पढ़ें :- फारूक अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान हमें बचा रहा, दिल्ली की नीयत ठीक नहीं; BJP ने घेरा

बता दें कि, अनमोल गगन ने 2020 में आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की थी। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के प्रत्यशी रणजीत सिंह गिल को हराया था। इसके साथ ही वो उनकी गिनती सबसे युवा नेताओं में होती थी। अनमोल गगन मान ने पार्टी का कैंपेन गीत भी तैयार किया था।

पढ़ें :- नसीरुद्दीन शाह ने कहा जो लोग बीजेपी की विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं, उन सभी से ले रही है बदला

बता दें कि, अनमोल गगन ने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ से की थी। उन्होंने मॉड​लिंग और गायकि में अपना करियर बनाया। अनमोल गगन मान का जन्म 1990 में मानसा में हुआ था।

Advertisement