नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले (Doda District) के भद्रवाह स्थित सेओज धार इलाके (Seoj Dhar area) में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के एक पाकिस्तानी आतंकी कमांडर (Pakistani Terrorist Commander) का शव बरामद किया है। सुरक्षाबलों ने आतंकी को पहले एक संयुक्त अभियान के दौरान मार गिराया गया था।
पढ़ें :- मुंबई ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े रैपिडो ड्राइवर मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को किया गिरफ्तार, PM मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौके से एम4 राइफल बरामद
एसओजी डोडा, राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और सीआरपीएफ (CRPF) की टीम ने तलाशी अभियान के दौरान आतंकी के शव बरामद किए। मुठभेड़ स्थल से अमेरिकी निर्मित एम4 राइफल (American Made M4 Rifle) भी बरामद हुई है। सुरक्षाबलों ने बरामद शव और हथियार को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर रही। सुरक्षाबलों की ओर से इलाके में अभियान और तलाशी की कार्रवाई जारी है।