Haryana Assembly Election Results Live Updates: हरियाणा विधानसभा के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से हो रही काउंटिंग के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बढ़त बनाती हुई दिख रही थी, लेकिन कुछ घंटों में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। अब भाजपा ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा छू लिया है, जबकि कांग्रेस पिछड़ती हुई नजर आ रही है।
पढ़ें :- फारूक अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान हमें बचा रहा, दिल्ली की नीयत ठीक नहीं; BJP ने घेरा
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, काउंटिंग के शुरुआती रुझानों में सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर कांग्रेस को 40.59 फीसदी वोट मिले, जबकि भाजपा को 38.44 फीसदी वोट मिले हैं। इस तरह से कांग्रेस को कुल वोट तो ज्यादा मिले हैं, लेकिन सीटें भाजपा की ज्यादा है। हालांकि, रुझानों में भाजपा 46 सीटों पर आगे है, वहीं, कांग्रेस ने 37 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। अन्य के खाते में 7 सीटें जाती दिख रही हैं।