Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Bigg Boss 17: वीकेंड का वार में सनी लियोनी सलमान संग जमकर मचाएंगी धमाल, प्रोमो वीडियो आया सामने

Bigg Boss 17: वीकेंड का वार में सनी लियोनी सलमान संग जमकर मचाएंगी धमाल, प्रोमो वीडियो आया सामने

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bigg Boss 17: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 का शनिवार का वीकेंड का वार बहुत जबरदस्त होने वाला है। इस वीकेंड का वार सनी लियोनी, अभिषेक सिंह के साथ शो अपने म्यूजिक वीडियो थर्ड पार्टी को प्रमोट करने आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मां भी बिग बॉस के घर में अपने बच्चों के समझाती दिखाई देगी।

पढ़ें :- Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस 18 कौन करेगा शो होस्ट, प्रोमो से पहले 14 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आई सामने,

शो के दो प्रोमो सामने आ चुके हैं। पहले प्रोमों में सलमान बोलते हैं सनी बिग बॉस में एक बार फिर से आपका स्वागत है।  वो उनके सॉन्ग थर्ड पार्टी के बारे में बताते हैं। फिर सनी और अभिषेक, सलमान खान के साथ अपने गाने पर झूमते नजर आते हैं। सनी और सलमान को साथ डांस करता देखकर इनके प्रशंसकों का मन खुश हो गया है।

सनी के बाद सलमान शो में अंकिता और विक्की की मांओं का स्वागत करते हैं। दोनों मांओं का कहना है कि घर पर इनके बीच कभी लड़ाई नहीं हुई, मगर यहां पता नहीं क्यों ये लड़ रहे हैं। विक्की जैन की मां ने सलमान खान से ये भी कहा कि विक्की हमेशा बिग बॉस में जाने का सपना देखता था, जो अब पूरा हो गया। इस पर सलमान बोलते हैं कि हां वो नजर आ रहा है।

इसके बाद विक्की की मां बोलती हैं कि आप जिस तरह दोनों बच्चों को समझाते हैं। वो देखकर अच्छा लगता है। हम टेंशन फ्री रहते हैं। फिर वो सलमान खान के सामने हाथ जोड़ लेती हैं। शो के प्रोमोज ने वीकेंड का वार को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है। इस सप्ताह बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के दोस्त ओरी भी घर में एंट्री लेने वाले हैं। वही अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ओरी के आने से शो में क्या धमाल मचता है।

पढ़ें :- salman khan की इवेंट में अचानक बिगड़ी तबीयत, वीडियो देख फैंस ने जताई चिंता

 

Advertisement