Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Bigg Boss 18 : ट्रॉफी से हाथ धो बैठा ये कंटेस्टेंट! TOP 3 में भी नहीं मिलेगी जगह?

Bigg Boss 18 : ट्रॉफी से हाथ धो बैठा ये कंटेस्टेंट! TOP 3 में भी नहीं मिलेगी जगह?

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। टेलीवि​जन इंडस्ट्री (Television Industry) का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो (Most Controversial Show) बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss Season 18) का ग्रैंड फिनाले के साथ आज खत्म हो जाएगा। इस घर में कुल 23 कंटेस्टेंट्स कैद हुए जिसमें से 18 कंटेस्टेंट्स और 5 वाइल्ड कार्ड (5 Wild Cards) से एंट्री पाए थे। अब ट्रॉफी के करीब 6 कंटेस्टेंट्स पहुंच पाए हैं, जिसमें से एक का पत्ता साफ हो जाएगा। मनोरंजन का फुल डोज देने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर पूरे देश में जमकर वोटिंग चल रही है।

पढ़ें :- VIDEO : स्मृति मंधाना की गायब इंगेजमेंट रिंग पर टिक गईं फैन्स की नजरें,पलाश मुच्छल से शादी टलने की खबरों के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर नजर आईं

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स में से किसे ज्यादा और किसे कम वोट्स मिल रहे हैं, इसके आंकड़े समय के साथ बदल रहे हैं। लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड (Bigg Boss 18 Finale Voting Trend) में किस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा और किसे सबसे कम वोट मिला है, यह जानकर आपको झटका लगेगा। एक कंटेस्टेंट तो टॉप 5 में भी नहीं पहुंच पाएगा।

वोटिंग लाइन में किसका पलड़ा भारी

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में इस वक्त कुल 6 कंटेस्टेंट्स हैं जिसमें विवियन डीसेना (Vivian Dsena), करणवीर मेहरा (Karanv), रजत दलाल (Rajat Dalal), अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra), चुम दारंग (Chum Darang) और ईशा सिंह (Eisha Singh) हैं। वोटिंग के आधार पर इनमें से किसी एक को विनर अनाउंस किया जाएगा। वोटिंग ट्रेंड टाइम के साथ बदल रहा है। अभी के लिए जो कंटेस्टेंट सबसे आगे है, उसका नाम आपको हैरान कर देगा।

करणवीर को लगा झटका

पढ़ें :- रणवीर कपूर और आलिया भट्ट ने बेटी के जन्मदिन पर किया नए घर में गृहप्रवेश

बिग बॉस वोट डॉट कॉम (Big Boss Vote.com) के मुताबिक, बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले वोटिंग ट्रेंड में जो सबसे आगे चल रहा है, वो हैं विवियन डीसेना। उन्हें करीब 2 लाख वोट्स मिले हैं। ऐसे में उनके विनर बनने के चांसेस हैं। विवियन को जो टक्कर दे रहे हैं, वो करण नहीं बल्कि रजत दलाल हैं। मगर उनके बीच वोट का बड़ा डिफ्रेंस है। रजत को 1 लाख 7 हजार के करीब वोट मिले हैं। वोटिंग ट्रेंड में जो सबसे पीछे चल रहा है, वो हैं ईशा सिंह।

छिन जाएगी हाथ से ट्रॉफी
चौथे नंबर पर अविनाश मिश्रा हैं, जिन्होंने चुम दारंग को पीछे कर दिया है। अविनाश को करीब 12 हजार वोट्स मिले हैं, जबकि चुम दारंग को 11 हजार के करीब वोट मिले हैं। ईशा सिंह बॉटम लाइन में छठे नंबर पर हैं। ऐसे में उनके टॉप 5 में न पहुंचने की उम्मीद है। उनके हाथ सिर्फ 4 हजार वोट लगे हैं। एक्ट्रेस शुरू से ही बिग बॉस की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रही हैं।

Advertisement