मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के स्पेशल वीकेंड का वार एपिसोड के बाद अपनी सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चिंताओं पर विराम लगा दिया है। सलमान ने स्पष्ट किया है कि ऊपर वाले की कृपा से उनका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है। बिग बॉस के एक हालिया प्रोमो के कारण प्रशंसकों में भ्रम पैदा हो गया था।
पढ़ें :- बिग बॉस में छलका मनोज तिवारी की बेटी रीति का दर्द, बोलीं- 'रेप और जान से मारने की धमकी मिली'
जानें शो के दौरान क्या हुआ था?
बिग बॉस 20 के एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अभिनेताओं की उम्र, लुक्स और वजन को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर सलमान ने कैमरे के सामने अपनी हैट, जैकेट और शर्ट उतारकर अपनी मौजूदा फिटनेस दिखाई और कहा कि 60 साल की उम्र में किसी के शरीर या उम्र का मजाक उड़ाने से पहले… pic.twitter.com/8MbeLYUoa9
— Anurag Chaddha (@AnuragChaddha) September 20, 2026
पढ़ें :- Bigg Boss 20 : मैरी कॉम का छलका दर्द, खुद को बेबस बताते हुए बोलीं- ‘मैं मणिपुर के लिए कुछ नहीं कर सकी'
एपिसोड के दौरान सलमान खान (Salman Khan) शो के बीच में अपने दिल पर हाथ रखते हुए नजर आए। इसके बाद उन्हें बोलने में तकलीफ हुई और वे मंच पर लेट गए और डॉक्टर को बुलाने की बात कही। इस घटनाक्रम से दर्शक और उनके प्रशंसक बेहद चिंतित हो गए थे। सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो शेयर होने लगे और फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआएं करने लगे।
सलमान खान की सफाई
बढ़ती अफवाहों और चिंता के बीच, सलमान खान (Salman Khan) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बयान जारी कर स्थिति साफ की। सलमान ने लिखा, कि भगवान की कृपा से मेरी सेहत में कोई खराबी नहीं है। सलमान खान (Salman Khan) ने ‘बिग बॉस’ के प्रोमो की एडिटिंग पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रोमो को काटा गया, उससे ऐसा लगा कि वे सचमुच किसी स्वास्थ्य संकट से गुजर रहे हैं।
घटना का असल कारण
पढ़ें :- Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति को सलमान खान की वॉर्निंग- ‘बाप पर मत जाना!’
सलमान खान (Salman Khan) ने बताया कि यह पूरा ड्रामा कंटेस्टेंट काजी को सीख देने के लिए था। काजी घर के अंदर अपने स्वास्थ्य का नाटक करके मनोरंजन कर रहे थे, जिससे अन्य 15 घरवाले अनजान होकर चिंतित हो गए थे। सलमान उन्हें समझा रहे थे कि स्वास्थ्य का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए करना गलत है। उन्होंने लिखा, प्रोमो ने उस पूरे मकसद को ही खत्म कर दिया और ऐसा लगा कि मैं भी वही कर रहा हूं जो काजी ने किया था। वह दर्द सिर्फ काजी को यह दिखाने के लिए था कि उन्होंने जो किया वह गलत था।
ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
इसी एपिसोड के दौरान सलमान खान (Salman Khan) सोशल मीडिया ट्रोलर्स पर भी काफी गुस्से में दिखे। उन्होंने अभिनेत्रियों और कलाकारों के रंग-रूप को लेकर ट्रोल करने वालों को आड़े हाथों लिया। अपनी हेल्थ और लुक (गंजे होने की अफवाहों) पर चल रही अटकलों का जवाब देते हुए सलमान ने मंच पर ही अपनी टोपी और टी-शर्ट उतार दी। ट्रोलर्स को सीधी चुनौती देते हुए सलमान खान (Salman Khan) ने कहा, तुम लोग मुझे ट्रोल करना चाहते हो? मैं दिखाता हूं। कोई एब्स नहीं हैं, मेरा लुक देखो; अब मुझे ट्रोल करना चाहते हो? जाओ, करो ट्रोल।