Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bihar Assembly Elections 2025 : JDU ने चिराग पासवान की सीटों पर उतारे उम्मीदवार, NDA में बढ़ा टकराव

Bihar Assembly Elections 2025 : JDU ने चिराग पासवान की सीटों पर उतारे उम्मीदवार, NDA में बढ़ा टकराव

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) को लेकर NDA गठबंधन में सीट बंटवारे पर खींचतान जारी है। इसी बीच बुधवार को जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) LJP(RV) प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) को आवंटित की गई कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

पढ़ें :- क्या स्वतंत्र भारद्वाज पर दिल्ली पुलिस करेगी कार्रवाई? CJP का विरोध प्रदर्शन, 'हत्या के प्रयास' और SC/ST एक्ट में केस दर्ज करने की मांग

यह कदम नीतीश कुमार (Nitish Kumar)की नाराजगी को दर्शाता है, जो मूल रूप से LJP को दिए गए सीटों के बंटवारे से असंतुष्ट थे। नीतीश की नाराजगी का मुख्य कारण NDA गठबंधन में LJP को दी गई सीटों की संख्या और उनकी गुणवत्ता है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का मानना है कि उनकी पार्टी JDU को गठबंधन में उचित हिस्सेदारी नहीं मिल रही है, जबकि चिराग को अपेक्षाकृत अधिक महत्व दिया जा रहा है।

JDU की इस लिस्ट में कई पुराने और दिग्गज नेताओं पर भरोसा जताया गया है। बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी को उनकी पुरानी सीट सराय रंजन से ही टिकट मिला है। इसके अलावा, आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव और बिहारीगंज से निरंजन कुमार मेहता जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

बता दें कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मुख्य रूप से गायघाट (Gayaghat), राजगीर (Rajgir), और सोनबरसा (Sonbarsa) सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में एकमा (Ekma) को भी शामिल किया गया है, जिससे कुल 3-4 सीटों पर विवाद है।

देखें JDU की पहली लिस्ट

पढ़ें :- JPNIC को 831 करोड़ में यूपी सरकार ने निजी हाथों में बेच दिया, उससे अधिक तो निजी कंपनी केवल पार्किंग से ही कमा लेगी: अखिलेश यादव

JDU ने बुधवार को 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें ये विवादित सीटें भी शामिल हैं। उदाहरण के लिए, सिकटा से संमृद्ध वर्मा का नाम तय है। NDA सीट बंटवारे के अनुसार, BJP और JDU को 101-101 सीटें, LJP(RV) को 29, जीतनराम मांझी की HAM को 6, और उपेंद्र कुशवाहा की RLSP को 6 सीटें मिलनी थीं, लेकिन JDU के इस फैसले से LJP की 29 में से कम से कम 3-4 सीटें प्रभावित हो गई हैं।

बता दें कि जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की HAM ने भी LJP की दो सीटों (मखदुमपुर और बोधगया) पर उम्मीदवार उतारे हैं। चिराग पासवान ने अपनी कुछ सीटों पर सिंबल जारी कर दिए हैं, लेकिन विवाद बढ़ने से NDA में तनाव है। BJP दिल्ली में मध्यस्थता की कोशिश कर रही है।

पढ़ें :- Video-उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से भगदड़ जैसे हालात, 13 अस्पताल में कराए गए भर्ती

यह विवाद NDA के भीतर सीट शेयरिंग की खींचतान का हिस्सा है। नीतीश कुमार को LJP को ज्यादा सीटें देने से आपत्ति थी, जबकि चिराग दानापुर, लालगंज जैसी मजबूत सीटें चाहते थे। BJP ने 71 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, लेकिन JDU का यह कदम गठबंधन को कमजोर कर सकता है।

Advertisement