यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) से पहले राज्य की राजनीति में तीसरे मोर्चा एक बार फिर दस्तक देने जा रहा है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM chief Asaduddin Owaisi) और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) प्रमुख व नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) ने मिलकर विधानसभा चुनाव के लिए नया गठबंधन तैयार किया है।
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) से पहले राज्य की राजनीति में तीसरे मोर्चा एक बार फिर दस्तक देने जा रहा है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM chief Asaduddin Owaisi) और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) प्रमुख व नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) ने मिलकर विधानसभा चुनाव के लिए नया गठबंधन तैयार किया है। इस गठबंधन की औपचारिक घोषणा गुरुवार 12 नवंबर को राजधानी लखनऊ में की जाएगी। दोनों नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का ऐलान करेंगे। इसी दौरान गठबंधन के नाम की भी घोषणा की जाएगी। इस नए मोर्चे के करीब 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है।
असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) और चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) के साथ आने से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे की चर्चा शुरू हो गई है। दोनों नेता कल गठबंधन की रूपरेखा और उसके नाम का औपचारिक ऐलान करेंगे। इसके बाद चुनाव में मोर्चे की रणनीति और सीटों को लेकर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
40 फीसदी दलित-मुस्लिम वोटों पर फोकस, चुनाव से पहले तीसरे मोर्चे की एंट्री से बदल सकते हैं राजनीतिक समीकरण
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) और समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के बीच माना जा रहा है। हालांकि, चुनाव से पहले तीसरे मोर्चे की एंट्री से राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। तीसरे मोर्चे में कुछ अन्य छोटे दलों और नेताओं को भी शामिल करने की बातचीत चल रही है। अगर ऐसा होता है तो यह मोर्चा प्रदेश के करीब 40 फीसदी दलित-मुस्लिम वोट बैंक को एकजुट करने की कोशिश कर सकता है।
असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi की नजर उत्तर प्रदेश की कम से कम 40 से 45 मुस्लिम बहुल सीटों पर है और उन्होंने चुनावी अभियान भी तेज कर दिया है। इससे पहले उन्होंने बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए इंडिया गठबंधन में शामिल होने की कोशिश की थी, लेकिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) ने उन्हें साथ लेने से इनकार कर दिया।
बिहार वाला नतीजा यूपी में दोहराने की कोशिश
असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi बिहार चुनाव में मिली सफलता को उत्तर प्रदेश में दोहराने की उम्मीद कर रहे हैं। बिहार में महागठबंधन के साथ सीटों पर समझौता नहीं होने के बाद उनकी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा था और मुस्लिम बहुल सीमांचल इलाके में पांच सीटें जीती थीं। हालांकि, उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी का पिछला प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। 2022 के विधानसभा चुनाव में मेरठ जिले की उनकी चार सीटों पर उम्मीदवार 5 हजार वोट भी हासिल नहीं कर पाए थे।
चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) भी प्रदेश की दलित राजनीति में अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी की कमजोर होती राजनीतिक पकड़ से दलित राजनीति में जो जगह बनी है, उसका फायदा समाजवादी पार्टी भी उठाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में ओवैसी की पार्टी के साथ चंद्रशेखर का गठबंधन विपक्ष के सामाजिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, उत्तर प्रदेश में मुस्लिम वोट बिहार के सीमांचल की तरह कुछ लगातार जुड़ी हुई सीटों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि रोहिलखंड, पश्चिमी यूपी, अवध के कुछ हिस्सों और पूर्वी जिलों में फैले हुए हैं। ऐसे में मुस्लिम वोटर्स पहचान के आधार पर प्रतिनिधित्व के बजाय चुनावी जीत की संभावना को प्राथमिकता दे सकते हैं और समाजवादी पार्टी के पक्ष में जा सकते हैं।