Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार विधानसभा चुनाव: राजद के लोग हमारे लोगों पर कर रहे है हमला- जीतन राम मांझी

बिहार विधानसभा चुनाव: राजद के लोग हमारे लोगों पर कर रहे है हमला- जीतन राम मांझी

By Satish Singh 
Updated Date

पटना। बिहारा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी दम खम लगा दिया है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बड़ा बयान सामने आया है। केंद्रीय मंत्री राजद को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि हमारे प्रत्याशियों पर हमले हो रहे हैं। इन हमलों की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होंगे उनपर सख्त कार्रवाई होगी। मांझी ने कहा कि राजद के लोग यह सब काम कर रहे हैं।

पढ़ें :- सम्राट चौधरी ने लोकतांत्रिक परंपराओं का त्यागकर देश में पहली बार प्रदर्शनकारी छात्रों पर चलवाई AK-47 से गोली : तेजस्वी यादव

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे। इसके लिए सबकी सहमति बन चुकी है। एनडीए नीतीश कुमार के चेहरे पर ही चुनाव लड़ रही है। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और आगे भी वह मुख्यमंत्री रहेंगे। इस बार एनडीए प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापस आ रही हैं। उन्होने कहा कि संकल्प पत्र में जो भी वादे किए गए है सभी पूरे किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार लगातार विकसित बिहार की तरफ आगे बढ़ रहा है। वहीं बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच साल में बिहार उद्योग का हब बनने जा रहा है। हम लोग जो भी वादे करते हैं, उसे पूरा करते हैं। जनता को हमारे ऊपर विश्वास है।

Advertisement