पटना। बिहार विधानसभा चुनाव बिल्कुल नजदीक आ गया है। महागठबंधन में सीट बंटवारा भी हो गया है। साथ ही महागठबंधन ने अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तेजस्वी यादव को घोषित भी कर दिया है। वहीं एनडीए की ओर से सीएम पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। इस पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वे लोग नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री ने बनाना चाहते है।
पढ़ें :- बिहार में सम्राट सरकार का फ्लोर टेस्ट आज, NDA विश्वास मत हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार
महागठबंधन की ओर से राज नेता तेजस्वी यादव को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसके बाद तेजस्वी यादव ने एनडीए गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वो लो उनको मुख्यमंत्री नहीं बनाना चहाते है। एनडीए अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार क्यो नहीं घोषित कर रही है। एनडीए की ओर से सीएम का चेहरा कौन होगा इसका बिहार की जनता को इंतजार है, लेकिन वह अपना ही नहीं घोषित कर रहे है। तेजस्वी ने कहा कि हमें बिहार बनाना है और बिहार बदलना है। मुझपर भरोसा करने के लिए पूरे महागठबंधन और गहलोत जी का आभार। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा अपने सीएम फेस का एलान क्यों नहीं कर रही।