Bihar BJP state president: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए दरभंगा शहरी से विधायक संजय सरावगी को प्रदेश बीजेपी का नया प्रदेश नियुक्त किया है। वे संजय जायसवाल की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। सरावगी पहले भूमि सुधार और राजस्व विभाग के मंत्री भी रह चुके हैं। वरिष्ठ नेता संजय सरावगी दरभंगा सदर विधानसभा क्षेत्र से लगातार 6 बार विधायक रहे हैं। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में सरावगी ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के उम्मीदवार उमेश साहनी को 24,593 वोटों से हराया था।
पढ़ें :- बारिश और बाढ़ से खराब हुई सड़कों की तत्काल कराएं मरम्मत...लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान बोले सीएम योगी
संजय सरावगी का लंबा राजनीतिक अनुभव है और उन्हें संगठन में जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाला नेता माना जाता है। इस बदलाव से बिहार भाजपा के भीतर कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने की उम्मीद है। वैश्य समुदाय से आते हैं जो BJP का कोर वोटर है। मिथिलांचल में पार्टी का चर्चित और पुराना चेहरा है।
संजय सरावगी ने M.Com and MBA की पढ़ाई की है। वह छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़ गए। शुरुआत में बीजेपी की छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का हिस्सा रहे। 1995 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। 1 मार्च 2005, नवंबर 2005, 2010, 2015, 2020 और 2025 में बीजेपी के टिकट पर दरभंगा सदर से विधायक विधायक चुने गए।
पढ़ें :- सपा सरकार आने पर आजम खां साहब के सभी मुकदमें वैसे ही वापस होंगे जैसे सीएम और डिप्टी सीएम ने अपने और अपने लोगों का किया: अखिलेश यादव