Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार में जल्द होगा मं​त्रिमंडल विस्तार: दिल्ली पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

बिहार में जल्द होगा मं​त्रिमंडल विस्तार: दिल्ली पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार की राजनीति में बीते कुछ दिनों से लगातार बड़े फेरबदल देखने को मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के छह दिन बाद सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंचे हैं, जहां भाजपा नेताओं ने उनका भव्य तरीके से स्वागत किया। बताया जा रहा है कि, सम्राट चौधरी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। ये मुलाकात बेहद ही अहम बताई जा रही है। इसमें कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा होगी।

पढ़ें :- Rajasthan News: पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने से मची अफरा-तफरी, PM मोदी कल करने वाले थे उद्घाटन

बताया जा रहा है कि, बिहार में अगले कुछ दिनों में कैबिनेट का विस्तार होगा। कैबिनेट विस्तार की फाइल आलाकमान के पास पहुंची है, जहां पर मंत्रियों के नाम पर मुहर लगेगी। जनता दल यूनाईटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पहले ही जदयू कोटे की लिस्ट सम्राट चौधरी को सौंप चुके हैं। वहीं चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से जो मंत्री थे, लगभग वही रिपीट होंगे। हालांकि, भाजपा नेता और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।

बता दें कि, मुख्यमंत्री बनने के बाद से सम्राट चौधरी लगातार एक्टिव हैं। उन्होंने 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी, जिसके बाद से वो लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। अब उनके कैबिनेट विस्तार का समय आ गया है। अधिकारियों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था दुरुस्त करने निर्देश देने के अलावा उन्होंने जनता दरबार भी लगाया। यहां जनता की शिकायतें सुनी।

Advertisement