नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने रविवार, 22 मार्च को बिहार स्थापना दिवस (Bihar Foundation Day) के गौरवशाली अवसर पर राज्य की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से जारी अपने संदेश में राष्ट्रपति ने बिहार के समृद्ध इतिहास और देश के विकास में यहां के लोगों की कड़ी मेहनत की सराहना की।
पढ़ें :- UP IAS-PCS Transfers : योगी सरकार ने पांच IAS और छह PCS अफसरों का किया तबादला, बदल गए दो जिलों के जिलाधिकारी
देश-विदेश में रहने वाले बिहार के सभी लोगों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। विश्व के प्रथम गणराज्य की भूमि होने के साथ-साथ, गौरवशाली साम्राज्यों और महान सांस्कृतिक-आध्यात्मिक धाराओं को जन्म देने वाली इस धरती ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दे कर, भारत-भूमि को सदैव समृद्ध…
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 22, 2026
राष्ट्रपति मुर्मू ने बिहार को विश्व के प्रथम गणराज्य की जननी और महान साम्राज्यों की धरती बताते हुए कहा, “देश-विदेश में रहने वाले बिहार के सभी लोगों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। विश्व के प्रथम गणराज्य की भूमि होने के साथ-साथ, गौरवशाली साम्राज्यों और महान सांस्कृतिक-आध्यात्मिक धाराओं को जन्म देने वाली इस धरती ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देकर भारत-भूमि को सदैव समृद्ध किया है।”
पढ़ें :- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की देशवासियों को दी शुभकामनाएं
अपने संदेश में राष्ट्रपति ने विश्वास जताया कि बिहार के निवासी अपनी विशिष्ट प्रतिभा और परिश्रम के बल पर न केवल राज्य, बल्कि पूरे राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। उन्होंने राज्य के उज्ज्वल भविष्य और नागरिकों की सुख-समृद्धि की भी कामना की।
गौर करने वाली बात यह है कि हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है। इसी दिन साल 1912 में बिहार को बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग कर एक स्वतंत्र राज्य का दर्जा मिला था। आज देश भर में फैले बिहारी प्रवासी और राज्य के नागरिक इस दिन को अपनी सांस्कृतिक पहचान और गौरव के उत्सव के रूप में मना रहे हैं।
रिपोर्ट: सुशील कुमार साह