Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bihar Election Voting: बिहार में दोपहर 3 बजे तक 53.77 फीसदी मतदान, बूथों पर अभी भी मतदाताओं की लगी है लाइन

Bihar Election Voting: बिहार में दोपहर 3 बजे तक 53.77 फीसदी मतदान, बूथों पर अभी भी मतदाताओं की लगी है लाइन

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Election Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है। दोपहर तीन बजे तक 53.77 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि कई बूथों पर अभी भी मतदाताओं की लाइन लगी हुई है।

पढ़ें :- तेजस्वी यादव की करीबी रितु जायसवाल भाजपा में होंगी शामिल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलाएंगे सदस्यता

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में गुरुवार को 18 जिलों में औसतन 53.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग के अनुसार सबसे अधिक मतदान बेगूसराय में 59.82 प्रतिशत रहा, जबकि राजधानी पटना में सबसे कम 48.69 प्रतिशत वोट पड़े। मुज़फ्फरपुर में 58.40%, गोपालगंज में 58.87%, लखीसराय में 57.39%, समस्तीपुर में 56.35%, खगड़िया में 54.77%, सारण में 54.60%, वैशाली में 53.63%, नालंदा में 52.32%, मुंगेर में 52.17%, बक्सर में 51.69%, भोजपुर में 50.07%, सीवान में 50.93%, शेखपुरा में 49.37% मधेपुरा में 55.96%, सहरसा सहरसा में 55.22% व दरभंगा में 51.75% मतदान हुआ।

खान सर ने किया मतदान
बिहार में पहले चरण के चुनाव में मतदाताओं में काफी खुशी देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में भी भी पोलिंग बूथ पर मतदाता मौजूद हैं और वोट कर रहे हैं। इन सबके बीच शिक्षक खान सर ने प्रथम चरण के मतदान के तहत मतदान किया। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर शामिल होने की अपील की।

Advertisement