Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एनडीए गठबंधन में शामिल चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को बड़ा झटका लगा है। लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया है। इसमें बसपा के आदित्य कुमार, जदयू के बागी व पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू और निर्दलीय विशाल कुमार भी शामिल हैं।
पढ़ें :- VIDEO: सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बड़ा बयान, कहा- उन्हे न्याय जरूर मिलेगा
बताया जा रहा है कि, लोजपा (आर) उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन फॉर्म B में तकनीकी गड़बड़ी थी, जिसके कारण उनका नामांकन रद्द किया गया है। सीमा सिंह ने अंतिम दिन दोपहर तीन बजे अपना नामांकन दाखिल किया था। निर्वाचन आयोग की ओर से उन्हें गड़बड़ी सुधार कर शाम तक पुनः जमा करने का मौका दिया गया था, लेकिन वे समय पर संशोधित फॉर्म जमा नहीं कर सकीं। इसी कारण उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है।
बता दें कि, सीमा सिंह मूल रूप से बरबीघा की रहने वाली हैं और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उनका बड़ा नाम है। उन्हें लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। सीम