Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Video-मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने हाथ पकड़ लिया, चोर अगले स्टेशन तक ट्रेन से लटककर करता रहा सफर

Video-मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने हाथ पकड़ लिया, चोर अगले स्टेशन तक ट्रेन से लटककर करता रहा सफर

By Harsh 
Updated Date

VIRAL-VIDEO: बिहार के खगड़िया जिले में चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी की कोशिश एक चोर पर ऐसी भारी पड़ी कि उसका पूरा प्लान धरा का धरा रह गया। मानसी स्टेशन पर जनहित एक्सप्रेस की खिड़की से यात्री का मोबाइल झपटने पहुंचे युवक का हाथ यात्रियों ने ऐसा पकड़ा कि वह ट्रेन के बाहर लटकते हुए अगले स्टेशन तक पहुंच गया।

पढ़ें :- बदायूं में देर रात खौफनाक वारदात, पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप

मोबाइल छीनने गया, खुद फंस गया

ट्रेन जैसे ही मानसी स्टेशन पर पहुंची एक युवक ने खिड़की से अंदर हाथ डालकर यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश की। हालांकि डिब्बे में मौजूद यात्रियों ने फुर्ती दिखाते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद चोर लाख कोशिश करता रहा, लेकिन अपना हाथ नहीं छुड़ा सका।

एक स्टेशन तक बाहर लटका रहा युवक

ट्रेन चल पड़ी और युवक बाहर ही लटका रहा। मानसी से खगड़िया स्टेशन तक यात्रियों ने उसका हाथ नहीं छोड़ा। इस दौरान कुछ यात्रियों ने उसे थप्पड़ भी जड़ दिए, जबकि बाहर मौजूद उसके साथी उसे छुड़ाने की कोशिश करते रहे लेकिन कामयाब नहीं हो सके।

पढ़ें :- Viral Video : अजमेर में इजरायली महिला पर्यटक से गंदी बात, पुलिस ने सिखाया सबक

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पूरी घटना का वीडियो ट्रेन में मौजूद किसी यात्री ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि युवक ट्रेन के बाहर लटका हुआ है और अंदर बैठे यात्री उसका हाथ पकड़े हुए हैं।

पढ़ें :- 'बिहार में बेटियां शाम को निकलने से पहले सौ बार सोचती हैं, प्रशासन हो चुका है निकम्मा', मंत्री लेसी सिंह, बोलीं-चिराग पासवान बड़े नेता हैं, टिप्पणी से इनकार

GRP ने आरोपी को भेजा जेल

खगड़िया जीआरपी थाना प्रभारी मोहम्मद अलाउद्दीन ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहा युवक भागलपुर के नौगछिया का रहने वाला मोहम्मद फखरुद्दीन उर्फ छोटू है। उसने मानसी स्टेशन पर जनहित एक्सप्रेस में मोबाइल छीनने की कोशिश की थी। खगड़िया स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने उसे रेल पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Advertisement