Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bihar MLC Elections : बाहुबली जदयू विधायक अनंत सिंह ने जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के साथ खुली जीप में फुल कॉन्फिडेंस नजर आए, बोले-500 परसेंट जीतेंगे चुनाव

Bihar MLC Elections : बाहुबली जदयू विधायक अनंत सिंह ने जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के साथ खुली जीप में फुल कॉन्फिडेंस नजर आए, बोले-500 परसेंट जीतेंगे चुनाव

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार एमएलसी चुनाव (Bihar MLC Elections) को लेकर सियासी हलचल तेज है। इस बीच गुरुवार को जनसुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह (Jan Suraaj candidate Anuj Singh) अपना नामांकन करने के लिए गए। इस दौरान अनुज सिंह (Anuj Singh)  के साथ जदयू के मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह (MLA Anant Singh) भी नजर आए। अनंत सिंह (Anant Singh) ,अनुज सिंह (Anuj Singh) के साथ खुली जीप में नजर आए। समर्थकों के हुजूम के साथ अनुज सिंह (Anuj Singh) नामांकन करने पहुंचे थे। एमएलसी चुनाव (MLC Elections) से पहले अनुज सिंह (Anuj Singh) को लेकर अनंत सिंह का फुल कॉन्फिडेंस भी दिखा है।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट ने पूछा क्या दीपक प्रकाश अभी भी मंत्री हैं? सम्राट सरकार-ECI और मिनिस्टर को जारी किया नोटिस

अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें अनुज सिंह (Anuj Singh) की जीत को लेकर 500 परसेंट उम्मीद है। मीडिया से बातचीत में मोकामा के बाहुबली विधायक ने कहा कि मेरा मालिक जनता है और वो ही मेरा भगवान है। वो वोट देगी और हम संतुष्ट रहते हैं कि हम जीतेंगे। कोई नहीं हराएगा। ये कोई दुकान की चीज नहीं है कि ले आएंगे। जनता मालिक है। हमको पांच सौ परसेंट जीत की उम्मीद है।

जब अनंत सिंह से पूछा गया कि नीरज कुमार भी चुनाव लड़ रहे हैं? तब इसपर अनंत सिंह ने कहा कि बहुत कैंडिडेट लड़ रहे हैं, वो सब हारेंगे। अनंत सिंह ने आगे कहा कि यह कोई पार्टी का चुनाव नहीं है औऱ ना ही इसका कोई चिन्ह होता है। कुछ नहीं होता है। अनंत सिंह ने आगे कहा कि नीरज कुमार ने चार इलेक्शन में मेरे खिलाफ काम किया है। आपको बता दें कि नीरज कुमार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। नीरज कुमार एनडीए के प्रत्याशी हैं। अनंत सिंह पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वो इस चुनाव में जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन करेंगे।

अनंत सिंह ने पहले आरोप भी लगाया था कि नीरज कुमार ने कभी मेरे खिलाफ चुनाव लड़ा था। वह आरसीपी सिंह खेमे में भी थे, जिसने मेरे मोकामा स्थित घर में हथियार और विस्फोटक छिपाकर मेरे खिलाफ साजिश रची थी। अनंत सिंह ने 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से मतभेद के बाद पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपनी विधानसभा सीट बरकरार रखी थी। अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच तल्खी खत्म करने की अब तक की कोशिशें नाकाम रही हैं।

इससे पहले खबर आई थी कि छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह के पटना स्थित घर पर बुधवार को हलवाई बेठे थे और वहां बड़े बर्तनों में 50 हजार रसगुल्ले तैयार करवाए गए थे। यह भी खबर सामने आई थी कि अनुज सिंह के नॉमिनेशन के बाद यह सभी रसगुल्ले बांटे जाएंगे।

पढ़ें :- उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश के हाथ से मंत्रिपद जाना तय! चिराग पासवान की पार्टी ने बिगाड़ा खेल
Advertisement