Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Bihar MLC Elections : रिजल्ट से पहले अनंत सिंह के घर पर जश्न की तैयारी, मिठाई बनाने में जुटे हलवाई

Bihar MLC Elections : रिजल्ट से पहले अनंत सिंह के घर पर जश्न की तैयारी, मिठाई बनाने में जुटे हलवाई

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार MLC चुनाव (Bihar MLC Elections) 23 अक्टूबर को संपन्न हो गए। अब 27 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। इससे पहले ही जदयू विधायक अनंत सिंह (JD(U) MLA Anant Singh) के घर पर जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। उनके घर पर मिठाई और खाने की दूसरी चीजें तैयार की जा रही हैं।

पढ़ें :- मुंबई में बम की धमकी से हड़कंप! दिलजीत दोसांझ, अमिताभ बच्चन और मुंबई की मेयर निशाने पर
पढ़ें :- देवी-देवताओं को न मानने की शपथ के बाद, हिंदू धर्म का गुणगान करने लगे सपा नेता राजकुमार भाटी

JDU MLA अनंत सिंह इस चुनाव (Bihar MLC Election) में पटना स्नातक सीट से अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार (Candidate  Neeraj Kumar) के खिलाफ थे और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह (Jan Suraj candidate Anuj Singh) के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। उनका दावा है कि चुनाव में जनसुराज प्रत्याशी की जीत पक्की है।

पढ़ें :- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवा पीढ़ी को दी सलाह, बोलीं- 'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...'

अनंत सिंह (Anuj Singh) ने कहा कि जीत के बाद मिठाई देना आम बात है। जनता आएगी तो उसका नाश्ता-पानी कराया जाएगा। चुनाव से पहले जश्न पर उन्होंने कहा कि जो नियम-धर्म है, वह तो हम करेंगे ही। हम पहले ही चुनाव जीत चुके हैं। जीत के दावा करते हुए उन्होंने कहा कि वोट दुकान में नहीं मिलता है, जनता भगवान है और हमें उस पर पूरा भरोसा है।

Advertisement