Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bihar Politics : पीके का नीतीश पर बड़ा हमला,कहा वो निहायत धूर्त इंसान, अगले चुनाव में सूद समेत इसका जनता करेगी हिसाब

Bihar Politics : पीके का नीतीश पर बड़ा हमला,कहा वो निहायत धूर्त इंसान, अगले चुनाव में सूद समेत इसका जनता करेगी हिसाब

By संतोष सिंह 
Updated Date

Bihar Politics : जन सुराज के संयोजक (Convener of Jan Suraj) प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि वो निहायत ही धूर्त इंसान हैं। प्रशांत किशोर (Prashant Kishor)  ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोलते हुए कहा है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और राजद (RJD) को यह बताना चाहिए कि आप लोग जो राजनीति करते है वो पैसा कहां से आ रहा है? जन स्वराज यात्रा (Jan Swaraj Yatra) खत्म होने के बाद वह यात्रा में खर्च हुए एक एक पैसे का हिसाब देंगे। प्रशांत किशोर (Prashant Kishor)  ने कहा की नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के अपने सपोर्टर नेता या आम लोगों से बात करें तो हर एक कोई आज नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के लिए अपशब्द और गलत बोल रहा है।

पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं

सूद समेत हिसाब करेगी जनता
वहीं, प्रेस वार्ता के दौरान प्रशांत किशोर (Prashant Kishor)   ने घोषणा है कि अगली बार विधानसभा के चुनाव में जदयू (JDU) के 20 से कम विधायक जीतकर आएंगे, अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) चतुर नहीं है, बल्कि वो धूर्त है। पूरे बिहार की 13 करोड़ जनता को धूर्त बनाकर ठग रहे हैं। जनता अगले चुनाव में सूद समेत इसका हिसाब करेगी।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि

गठबंधन टिकने वाला नहीं

जातीय जनगणना (Caste Census) पर प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा कि लालू और नीतीश जाती के नाम पर मलाई मारते हैं। उन्होंने शिक्षक बहाली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इस बहाली में अधिकतर बच्चे बिहार के बाहर के हैं, नीतीश, लालू या तेजस्वी यह चाहते हैं कि बिहार के बच्चे बाहर जाकर मजदूरी करें। उन्होने कहा कि गांधी ही वो सोच है जो हम लोगों को इस परिस्थिति से बाहर निकाल सकती हैं। प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा कि यह भी गठबंधन टिकने वाला नहीं है।

नीतीश कुमार पलटू राम के सरदार

वहीं उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  पलटू राम नहीं बल्कि पलटू राम के सरदार हैं, ये जनता पहले से जानती है। आज के घटनाक्रम ने यह बताया है कि बिहार में जितने भी नेता या दल है, सभी पलटूराम है। आज यह भी साबित हुआ कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अमित शाह (Amit Shah) और भाजपा (BJP) भी उतने ही बड़े पलटू राम है। नीतीश कुमार जितने बड़े पलटू राम है यह पूरी दुनिया जान चुकी है। यह बहस का विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा (BJP)  की लहर में जदयू (JDU) को कुछ फायदा होगा। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा (BJP)  को इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

पढ़ें :- ईरान के नए सुप्रीम लीडर को अमेरिका-इजरायल ने खात्मे की दी धमकी, आग बबूला चीन बोला- किसी भी देश की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान जरूरी
Advertisement