Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Bike Stunt Video: फिल्म ‘मिसरी’ का प्रमोशन एक्टर टीकू तलसानिया और मानसी पारेख पर पड़ा भारी, खतरनाक बाइक स्टंट के लिए केस दर्ज

Bike Stunt Video: फिल्म ‘मिसरी’ का प्रमोशन एक्टर टीकू तलसानिया और मानसी पारेख पर पड़ा भारी, खतरनाक बाइक स्टंट के लिए केस दर्ज

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुबई: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर टीकू तलसानिया (Tiku Talsania) और एक्ट्रेस मानसी पारेख (Manasi Parekh) एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। अपनी आने वाली गुजराती फिल्म ‘मिसरी’ (Gujarati film “Misery”) का प्रमोशन (Promotion) करना उन्हें और फिल्म की टीम को भारी पड़ गया है।

पढ़ें :- अभिजीत दीपके की दिल्ली पुलिस से हुई बहस, बोले-हम सिर्फ सेंट्रल पार्क तक जाकर तिरंगा फहराना चाहते हैं, यह कोई रैली या प्रोटेस्ट नहीं
पढ़ें :- अखिलेश यादव का BJP पर तंज, बोले- ‘लखनऊ एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया है’

खबरों के मुताबिक, टीकू तलसानिया (Tiku Talsania), मानसी पारेख (Manasi Parekh) और फिल्म के कुछ दूसरे कलाकार अहमदाबाद की बिजी सड़कों पर बाइक से खतरनाक स्टंट (Dangerous Bike Stunt) करते नजर आए। ये सब वे अपनी फिल्म ‘मिसरी’ के प्रमोशन के लिए कर रहे थे। बुधवार को फिल्म की एक प्रमोशनल रैली निकाली गई थी, उसी दौरान यह सब हुआ।

पढ़ें :- भूकंप के मलबे के सामने फोटोशूट करायी तो लोग बोले- ‘लाइक्स के भूखे’, ट्रोलर्स के जवाब देख भड़की इन्फ्लुएंसर ग्रेसी बॉन

किसी ने इस बाइक रैली का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। लोग एक्टर्स की इस हरकत की जमकर आलोचना कर रहे हैं कि प्रमोशन के लिए इस तरह सड़क पर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालना कितना गलत है। मामला इतना बढ़ गया कि अहमदाबाद पुलिस ने इस पर एक्शन ले लिया है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने टीकू तलसानिया (Tiku Talsania), मानसी पारेख (Manasi Parekh)  और इस स्टंट में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि टीकू तलसानिया (Tiku Talsania) ‘हंगामा’, ‘धमाल’ और ‘देवदास’ जैसी कई हिट बॉलीवुड फिल्मों में अपने कॉमेडी रोल्स के लिए जाने जाते हैं। अब देखना यह है कि इस कानूनी पचड़े से वे कैसे बाहर निकलते हैं।

Advertisement