नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड एवं जम्मू कश्मीर में होना है। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां पर प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।
पढ़ें :- जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी, कई इलाकों में ट्रेनें रुकीं, हजारों घरों की बिजली गुल
भाजपा अध्यक्ष ने महाराष्ट्र के लिए भूपेंद्र यादव को प्रदेश चुनाव प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही हरियाणा के लिए धर्मेंद्र प्रधान को प्रदेश चुनाव प्रभारी और और बिप्लब कुमार देव को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ने आगामी विधानसभा चुनाव- महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड एवं जम्मू कश्मीर के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। pic.twitter.com/L4SbOrVrbI
— BJP (@BJP4India) June 17, 2024
पढ़ें :- लोकसभा में अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर कसा तंज, बोले-'एक प्रधान को हटाकर प्रधानमंत्री को बचा लिया'
इसके साथ ही झारखंड में शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश चुनाव प्रभारी और डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं, जम्मू कश्मीर में जी. किशन रेड्डी को प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया गया है।