BJP Candidates 6th List : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा ने मंगलवार (26 मार्च) को अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। भाजपा ने उम्मीदवारों की छठी लिस्ट में तीन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इससे पहले भाजपा ने 24 मार्च को कैंडिडेट की पांचवीं लिस्ट जारी की थी।
पढ़ें :- 'यूपी में किसी भी की सरकार बने, हमारा दबदबा बना रहेगा...' , विधानसभा चुनाव से पहले बृजभूषण शरण सिंह के बयान से सियासी हलचल तेज
भाजपा के उम्मीदवारों की छठी लिस्ट के मुताबिक, राजस्थान की करौली धौलपुर लोकसभा सीट से पार्टी ने इंदु देवी जाटव को उम्मीदवार बनाया है और दौसा से भाजपा ने कन्हैयालाल मीणा को टिकट दिया है। इसके अलावा मणिपुर की इनर मणिपुर सीट से भाजपा ने थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए छठी सूची में निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। pic.twitter.com/DRXdeL4TdY
— BJP (@BJP4India) March 26, 2024
बता दें कि भाजपा ने 24 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की थी। जिसमें यूपी-बिहार समेत कई राज्यों के उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। इस लिस्ट में पार्टी ने अभिनेत्री कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से उम्मीदवार बनाकर और वरुण गांधी का पीलीभीत सीट से टिकट काटकर सबको चौंका दिया था।