Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पंचायत चुनाव से पहले भाजपा ने घोषित किए प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों के नाम

पंचायत चुनाव से पहले भाजपा ने घोषित किए प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों के नाम

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की गुरुवार घोषणा की है। समिति में 323 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें से 94 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा को प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

पढ़ें :- Haryana Election Result: 8 अक्टूबर को जनता देगी जवाब, कांग्रेसी कहेंगे EVM है खराब...सीएम नायब सैनी का निशाना

समिति की बैठक 15 मार्च को होनी है। पिछले छह महीने से समिति के गठन का इंतजार था। बता दें कि, भाजपा पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार शुारू कर दी है। पार्टी गांव चौपाल कार्यक्रम के जरिए गांव-गांव जाकर मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियां ग्रामीणों को बताएगी।

इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक व सांसद और पार्टी के प्रदेश, क्षेत्रीय व जिला पदाधिकारी ग्राम पंचायतों में जाकर चौपाल लगाएंगे। पंचायत चुनाव प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि चौपाल में प्रदेश सरकार के चार साल और केंद्र सरकार के साढ़े छह साल में गांवों के विकास की उपलब्धियां बताई जाएंगी।

इसके तहत लोगों को गांव में बने करीब 15 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास, 25 लाख से अधिक शौचालय और महिला स्वयं सहायता समूह के जरिए 45 लाख से अधिक ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की जानकारी दी जाएगी।

 

पढ़ें :- सहारनपुर में बवाल: नरसिंहानंद के विवादित बयान से नाराज लोगों का हंगामा, पुलिस पर किया पथराव
Advertisement