1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video- ये पाकिस्तानी लड़की नहीं गई स्कूल, फिर भी बोलती है 6 फर्राटेदार भाषाएं, शुमायला ने साबित किया प्रतिभा नहीं होती संसाधन की मोहताज

Video- ये पाकिस्तानी लड़की नहीं गई स्कूल, फिर भी बोलती है 6 फर्राटेदार भाषाएं, शुमायला ने साबित किया प्रतिभा नहीं होती संसाधन की मोहताज

पाकिस्तान (Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Khyber Pakhtunkhwa Province) की नन्ही शुमायला (Shumayla)  ने साबित कर दिया कि प्रतिभा और मेहनत किसी हाई फाई शिक्षा की मोहताज नहीं होती। गरीबी में पली-बढ़ी यह बच्ची न केवल अपने परिवार के लिए रोजी-रोटी कमाती है, बल्कि बिना स्कूल गए ही 6 भाषाओं में धाराप्रवाह बात कर सकती है।

By santosh singh 
Updated Date

खैबर पख्तूनख्वा। पाकिस्तान (Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Khyber Pakhtunkhwa Province) की नन्ही शुमायला (Shumayla)  ने साबित कर दिया कि प्रतिभा और मेहनत किसी हाई फाई शिक्षा की मोहताज नहीं होती। गरीबी में पली-बढ़ी यह बच्ची न केवल अपने परिवार के लिए रोजी-रोटी कमाती है, बल्कि बिना स्कूल गए ही 6 भाषाओं में धाराप्रवाह बात कर सकती है। इस अभूतपूर्व हुनर को देखकर सोशल मीडिया पर लोग दंग रह गए हैं।

पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं

बता दें कि शुमायला (Shumayla) पाकिस्तान (Pakistan)  एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। उसने कभी स्कूल का चेहरा तक नहीं देखा, क्योंकि छोटी उम्र से ही वह अपने पिता का हाथ बंटाने लगी। वह लोअर दिर इलाके में सड़क किनारे मूंगफली और सूरजमुखी के बीज बेचकर गुजारा करती है। लेकिन इस संघर्ष भरी जिंदगी के बीच उसने खुद को 6 भाषाओं में निपुण बना लिया है। वह उर्दू, अंग्रेजी, चित्राली, सरायकी, पंजाबी और पश्तो जैसी भाषाओं में इतनी सहजता से बात करती है कि सुनने वाले हैरान रह जाते हैं।

मेरे पिता 14 भाषाएं जानते हैं और उन्होंने मुझे घर पर 6 भाषाएं सिखाई हैं

हाल ही में शुमायला (Shumayla) की प्रतिभा तब दुनिया के सामने आई, जब पाकिस्तानी व्लॉगर जीशान ने उसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया। जीशान पेशे से डॉक्टर हैं, उन्होंने शुमायला (Shumayla) से उसकी जिंदगी और भाषाई कौशल के बारे में सवाल किए। शुमायला ने बताया​ कि मेरे पिता 14 भाषाएं जानते हैं और उन्होंने मुझे घर पर 6 भाषाएं सिखाई हैं। मैं स्कूल नहीं जाती, लेकिन घर पर ही पढ़ाई करती हूं।

शुमायला ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका ,उनके पिता की पांच पत्नियां हैं और वे 30 भाई-बहनों के साथ रहती हैं

शुमायला (Shumayla)  की इस कहानी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। कई लोगों ने उसकी प्रतिभा की तारीफ की, तो कुछ ने इस बात पर अफसोस जताया कि इतनी होनहार बच्ची को शिक्षा के उचित अवसर नहीं मिल रहे हैं। वीडियो में शुमायला को अलग-अलग भाषाओं में बात करते और पर्यटकों के साथ संवाद करते देखा जा सकता है। एक अन्य वीडियो में शुमायला ने अपने परिवार के बारे में बताया कि उनके पिता की पांच पत्नियां हैं और वे 30 भाई-बहनों के साथ रहती हैं। यह सुनकर भी लोग हैरान रह गए।

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...