नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार को जनता और जनहित की कोई चिंता नहीं है। भारी विरोध के बाद भी केते एक्सटेंशन के लिए वन एवं पर्यावरण की मंजूरी दे दी गयी है। इसके साथ ही, कांग्रेस नेता ने कई अहम दस्तावेज भी शेयर किया है।
पढ़ें :- ‘नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं...’ अखिलेश ने एलोपैथिक फार्मेसिस्ट अभ्यर्थियों से मुलाक़ात के बाद सरकार पर साधा निशाना
भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, अडानी के नाम हुआ जंगल! छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने भारी विरोध के बावजूद केते एक्सटेंशन के लिए वन एवं पर्यावरण की मंज़ूरी दे दी है। मतलब यह कि 1700 हेक्टेयर जंगल की कटाई होगी। ऐतिहासिक महत्व वाली रामगढ़ की पहाड़ियों पर ख़तरा मंडराता रहेगा।
अडानी के नाम हुआ जंगल!
छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने भारी विरोध के बावजूद केते एक्सटेंशन के लिए वन एवं पर्यावरण की मंज़ूरी दे दी है।
मतलब यह कि 1700 हेक्टेयर जंगल की कटाई होगी। ऐतिहासिक महत्व वाली रामगढ़ की पहाड़ियों पर ख़तरा मंडराता रहेगा।
पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे
यह छत्तीसगढ़ को “अडानीगढ़” बनाने की ओर… pic.twitter.com/B7nnlHBrz4
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 26, 2025
उन्होंने आगे लिखा, यह छत्तीसगढ़ को “अडानीगढ़” बनाने की ओर भाजपा का एक और कदम है। साबित हो गया कि भाजपा को जनता और जनहित की कोई चिंता नहीं है। कांग्रेस राज्य की जनता के साथ मिलकर इस मंज़ूरी का भरपूर विरोध करेगी।