Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा को चिढ़ है कि कोई आदिवासी समाज का व्यक्ति अपना कार्यकाल पूरा कैसे कर रहा, इसलिए समय से पूर्व झारखण्ड में करवा दिया चुनाव: हेमंत सोरेन

भाजपा को चिढ़ है कि कोई आदिवासी समाज का व्यक्ति अपना कार्यकाल पूरा कैसे कर रहा, इसलिए समय से पूर्व झारखण्ड में करवा दिया चुनाव: हेमंत सोरेन

By शिव मौर्या 
Updated Date

Jharkhand Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। पहले चरण की वोटिंग से पहले ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार जारी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी लगातार चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं और भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। अब उन्होंने समय से पहले झारखंड में चुनाव कराने का आरोप भाजपा पर लगाया है।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

हेमंत सोरेने (Hemant Soren) कहा कि, भाजपा को चिढ़ होती है यह देखकर कि कोई आदिवासी और वंचित समाज का व्यक्ति अपना कार्यकाल पूरा कर रहा है। इसलिए इन्होंने समय से पूर्व झारखण्ड में चुनाव करवा दिया। संवैधानिक संस्थाओं को कठपुतली बनाकर यह लोग, इनके खिलाफ आवाज उठाने वाले को जेल में भी डालने का काम करते हैं।

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'

इसके साथ ही उन्होंने कहा, भाजपा के लोग झारखण्ड आकर सिर्फ समाज तोड़ने की बात करते हैं। इन्हें रोटी, बेटी, माटी की कोई फिक्र नहीं है। अगर रोटी की फिक्र होती तो राज्य में पूर्व की डबल इंजन सरकार में लोग हाथ में राशन कार्ड लेकर भूख से नहीं मरते। पूरे देश में सबसे ज्यादा महिलाओं पर अपराध कहां है? भाजपा शासित राज्यों में है।

मनिका विधानसभा में चिक बड़ाईक और भुईयां जाति की समस्याएं मेरे सामने आयी हैं। इन समस्याओं का समाधान हो जाता लेकिन समय से पहले चुनाव करा कर भाजपा ने मुझे काम नहीं करने दिया। लेकिन चिंता नहीं। सरकार बनेगी और इन समस्याओं का निश्चित रूप से समाधान होगा।

 

Advertisement