Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा नेता ने GST को लेकर अपनी ही सरकार पर उठाया सवाल, वित्तमंत्री निर्मला सीतारण से किया ये अनुरोध

भाजपा नेता ने GST को लेकर अपनी ही सरकार पर उठाया सवाल, वित्तमंत्री निर्मला सीतारण से किया ये अनुरोध

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता और प्रवक्ता अजय आलोक ने अपनी ही सरकार के फैसले पर सवाल उठाया है। उन्होंने स्वास्थ्य बीमा पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाने के फैसले का विरोध किया है। साथ ही वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से अनुराध किया कि, इस फैसले पर तुंरत विचार करें।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

अजय आलोक ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट को शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि, मैं निर्मला सीतारमण जी से अनुरोध करना चाहता हूं माध्यम वर्गीय आय वालों के लिए…हम पूरा टैक्स समय पे देते हैं। देते क्या तनख़्वाह से काट ली जाती हैं। हमे किसी सरकारी योजना का कभी लाभ नहीं मिलता। स्वास्थ बीमा पे भी 18% GST हमारे लिए और बाकी सबके लिए आयुष्मान। हम देश को आगे बढ़ाने वाले लोग हैं सरकार पे निर्भर नहीं। फैसले पे तुरंत विचार करिए।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी पर 18% जीएसटी जारी
जीएसटी परिषद ने सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बीमा पर मंत्रियों के समूह (जीओएम) का गठन किया, जिसने नवंबर में अपनी बैठक में टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसियों के बीमा प्रीमियम को जीएसटी से छूट देने पर सहमति जताई थी। लेकिन, शनिवार 21 दिसंबर 2024 को जीएसटी परिषद की बैठक में इसे जनवरी तक टाल दिया गया।

 

Advertisement