नई दिल्ली। लोक गायिका देवी के द्वारा इश्वर अल्लाह तेरो नाम पर अब विवाद गहराने लगा है। विपक्षी दलों के नेताओं ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोक गायिका देवी का वीडियो शेयर करते हुए भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, दुनिया को दिखाने के लिए बापू को फूल चढ़ाते हैं लेकिन असल में उनके प्रति कोई आदर नहीं है।
पढ़ें :- ममता बनर्जी की बैठक से कई विधायक रहे नदारद, टीएमसी प्रमुख बोली- यह चुनाव नहीं बल्कि क्रूरता थी
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बापू का प्रिय भजन गाने पर भाजपा नेताओं ने लोकगायिका देवी जी को माफी मांगने पर मजबूर किया। “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम” उनसे नहीं सुना गया।
बापू का प्रिय भजन गाने पर भाजपा नेताओं ने लोकगायिका देवी जी को माफी मांगने पर मजबूर किया। "रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम" उनसे नहीं सुना गया।
दुनिया को दिखाने के लिए बापू को फूल चढ़ाते हैं लेकिन असल में उनके प्रति कोई आदर नहीं है। दिखावे के लिए बाबासाहेब अंबेडकर का… pic.twitter.com/jZJ1tL4t8y
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 26, 2024
पढ़ें :- चुनाव आयोग हेट स्पीच, शिकायतों पर संज्ञान लेने के बजाए खुद उस कीचड़ में लोट गया और लोकतंत्र को बना दिया दागदार : पवन खेड़ा
उन्होंने आगे लिखा, दुनिया को दिखाने के लिए बापू को फूल चढ़ाते हैं लेकिन असल में उनके प्रति कोई आदर नहीं है। दिखावे के लिए बाबासाहेब अंबेडकर का नाम लेते हैं, लेकिन असल में उनका अपमान करते हैं। भाजपा को हमारी सहिष्णु और समावेशी संस्कृति-परंपरा से इतनी नफरत है कि वे हमारे महापुरुषों को बार-बार अपमानित करते हैं।
बता दें कि, बुधवार को पटना के गर्दनीबाग़ स्थित अत्याधुनिक ऑडिटोरियम बापू सभागार में अटल जयंती मनाया जा रहा था। अटल विचार मंच की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये थे। इसमें लोक गायिका देवी अपनी प्रस्तुति दे रहीं थीं। उन्होंने ‘रघुपति राघव राजाराम’ को गाना शुरू किया, तभी भाजपा नेता मंच पर आये और फिर उनसे माफ़ी मांगने को कहा। हालांकि लोक गायिका देवी ने भरे मंच से माफ़ी भी मांगी। उन्होंने माफ़ी मांगते हुए कहा कि अगर आप हर्ट हुए तो मैं सॉरी कहना चाहती हूं। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।