Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के दलित मंडल अध्यक्ष को बेरहमी से पीटा! AAP और कांग्रेस ने की SC/ST एक्ट में कानूनी कार्रवाई की मांग

BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के दलित मंडल अध्यक्ष को बेरहमी से पीटा! AAP और कांग्रेस ने की SC/ST एक्ट में कानूनी कार्रवाई की मांग

By Abhimanyu 
Updated Date

Delhi BJP Worker Beaten Up : दिल्ली के मुंडका से बीजेपी विधायक गजेंद्र द्राल कथित तौर पर अपनी पार्टी के दलित मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार को बेरहमी से पीटने के मामले में विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि गजेंद्र द्राल ने सुनील कुमार को घर बुलाकर बंधक बनाने, मारपीट करने और जातिसूचक शब्द कहे। इस घटना को लेकर दिल्ली की सियासत गरमाने लगी है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने इस मामले में बीजेपी विधायक गजेंद्र द्राल के खिलाफ SC/ST एक्ट में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने सौरभ भारद्वाज और जरनैल सिंह के खिलाफ दर्ज की FIR, हेड कांस्टेबल से मारपीट का आरोप

आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने इस मुद्दे पर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने शनिवार को एक्स पोस्ट में लिखा, ‘भाजपा विधायक गजेंद्र द्राल पर अपनी ही पार्टी के दलित मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार को घर बुलाकर बंधक बनाने, मारपीट करने और जातिसूचक शब्द कहने के बेहद गंभीर आरोप हैं। सोचिए… जिस पार्टी का एक दलित मंडल अध्यक्ष ही अपने विधायक के घर में सुरक्षित नहीं है, उस पार्टी में आम दलित कार्यकर्ता और दलित समाज कितना सुरक्षित है? भाजपा बताए—क्या दलित होना ही उसका सबसे बड़ा अपराध है? आख़िर इस विषय पर भाजपा की चुप्पी क्यों? गजेंद्र द्राल पर तुरंत कार्रवाई क्यों नहीं? दलितों के सम्मान और अधिकार पर कोई समझौता नहीं होगा।’

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता उदित राज ने एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी किया और लिखा, ‘देश की राजधानी दिल्ली से हृदय विदारक खबर…उत्तर-पश्चिम दिल्ली के कंझावला के भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील को मुंडका से भाजपा विधायक गजेंद्र द्राल ने अपने कार्यालय में बुलाकर मार-मार कर घायल कर दिया। शिकायत के बावजूद कंझावला थाने में FIR दर्ज नहीं हो रही है। अगर इस एमएलए को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पूरे दिल्ली के दलित आंदोलन करेंगे। उपरोक्त मामले में SC/ST Act सहित उचित धाराओं में तत्काल FIR दर्ज करके गिरफ्तार किया जाए।’

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने एक्स पर लिखा, ‘अब देखना होगा की क्या दलित समाज से आने वाले अपने ही इस कार्यकर्ता सुनील वाल्मीकि को न्याय दिलाने और SC/ST एक्ट में अपने ही विधायक गजेंद्र के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज करवाने के लिए BJP आगे आती है या नहीं – या फिर इस बार भी BJP अपने विधायक के साथ एक दलित के ख़िलाफ़ खड़ी दिखती है – अगर ऐसा होता है तो न्याय युद्धा को मैदान में उतर कर सुनील वाल्मीकि को न्याय दिलाने से कोई नहीं रोक सकता। नितिन नबीन चलें थाने SC/ST एक्ट में FIR करवाने ??’

पढ़ें :- Hindu Raksha Dal: स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में उतरा हिंदू रक्षा दल, FIR को गलत बताते हुए दर्ज की आपत्ति
Advertisement