Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ​पश्चिम बंगाल में ईडी टीम पर हमला, भाजपा सांसद का ममता बनर्जी सरकार पर निशाना, कहा-सभी भ्रष्टाचारी परेशान हो गए हैं

​पश्चिम बंगाल में ईडी टीम पर हमला, भाजपा सांसद का ममता बनर्जी सरकार पर निशाना, कहा-सभी भ्रष्टाचारी परेशान हो गए हैं

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर शुक्रवार छापेमारी के दौरान हमला हुआ था। इस हमले में ईडी के अधिकारी घायल हुए थे। इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर विपक्षी दलों ने निशाना साधना शुरू कर दिया। इसके साथ ही कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। इस बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने निशना साधा है। उन्होंने कहा कि, इसे कहते हैं ‘चोरी और सीनाजोरी’।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, इस कहते हैं ‘चोरी और सीनाजोरी’। सभी जगहों पर पैसे मिल रहे हैं। घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। गरीबों का चावल भी बेचा जा रहा है। तमिलनाडू में तो ED के अधिकारियों पर ही घोटाले के चार्ज लगा दिए गए हैं। सभी भ्रष्टाचारी परेशान हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ना खाऊंगा ना खाने दूंगा का नारा सफल हो रहा है। ये केवल महीने 2 महीने की बात है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे तब ये सारे चोर घर के अंदर चले जाएंगे।

बता दें कि, तृणमूल कांग्रेस नेता के समर्थकों की ओर से ईडी अधिकारियों पर किए गए हमले के बाद सियासी पारा बढ़ा हुआ है। हमले में 3 अधिकारियों को गंभीर चोटें आई हैं। ED अधिकारियों ने कहा कि हमले के दौरान भीड़ ने उनके मोबाइल फोन, लैपटॉप, नकदी और वॉलेट भी छीन लिया। मामले में बंगाल पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की हैं।

 

पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे
Advertisement