Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव पर बरसे बीजेपी सांसद रवि किशन, बोले-जो समाज के लिए खतरा बनेगा, उसका होगा एनकाउंटर

अखिलेश यादव पर बरसे बीजेपी सांसद रवि किशन, बोले-जो समाज के लिए खतरा बनेगा, उसका होगा एनकाउंटर

By santosh singh 
Updated Date

गोरखपुर: गोरखपुर लोकसभा सीट (Gorakhpur Lok Sabha seat) से भाजपा सांसद रवि किशन (BJP MP Ravi Kishan) ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को अपराधियों के एनकाउंटर पर सवाल उठाने के बजाय प्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दों पर राजनीति करनी चाहिए। रवि किशन (Ravi Kishan)ने दावा किया कि यूपी में जिन लोगों का एनकाउंटर हुआ है। वे अपराधी थे और प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

पढ़ें :- भाजपा के लिए NATION FIRST नहीं, DONATION FIRST है...अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

रविवार को गोरखपुर पहुंचे सांसद रवि किशन (BJP MP Ravi Kishan)  ने कहा कि इन दिनों सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लगातार प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पुलिस एनकाउंटर को लेकर भी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि पुलिस कार्रवाई केवल उन अपराधियों के खिलाफ हुई है जिन्होंने पुलिस पर गोली चलाई, आम जनता को परेशान किया या निर्दोष लोगों के खिलाफ गंभीर अपराध किए।

रवि किशन (Ravi Kishan)ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही विपक्ष इस तरह के मुद्दे उठाकर राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन प्रदेश की जनता सब कुछ समझती है और सरकार की मंशा से पूरी तरह परिचित है।

‘अपराधियों को नहीं बख्शेगी योगी सरकार’

भाजपा सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जो भी अपराधी पुलिस पर हमला करेगा, समाज में भय का वातावरण पैदा करेगा या गरीबों, पिछड़ों और कमजोर वर्गों पर अत्याचार करेगा, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भी जानती है कि योगी सरकार अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शने वाली नहीं है।

पढ़ें :- मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के मंदिर में 140 करोड़ भारतीयों के आस्था की लूट व डकैती अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय : पवन पांडेय

रवि किशन ने कहा कि उन्हें विकास के मुद्दों पर आधारित राजनीति करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और प्रदेश की पहचान बदल रही है। उन्होंने कहा कि कभी उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन आज वही प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार ने सबसे अधिक मेडिकल कॉलेज, स्कूल, विश्वविद्यालय, सड़कें और बेहतर बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराई है। ऐसे में राजनीतिक बहस इन विकास कार्यों पर होनी चाहिए, न कि अपराधियों के एनकाउंटर जैसे मुद्दों पर।

एनकाउंटर के मुद्दे पर रवि किशन ने कहा कि किसी सभ्य या निर्दोष व्यक्ति का एनकाउंटर नहीं होता। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर कई-कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे, जो समाज में आतंक का माहौल बना रहे थे, गरीबों और पिछड़ों पर अत्याचार कर रहे थे तथा पुलिस पर गोली चला रहे थे, उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

‘जो समाज के लिए खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा’

रवि किशन ने अपने बयान में कहा कि जो भी व्यक्ति समाज के लिए खतरा बनेगा और कानून को चुनौती देगा, उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश में कानून का राज स्थापित करना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

पढ़ें :- Gen Z से प्रियंका गांधी की अपील, बोलीं-जब तक आंदोलन खड़ा कर अपनी ताक़त नहीं दिखाओगे, तब तक भाजपा सरकार और पीएम मोदी की जवाबदेही नहीं बनेगी
Advertisement