Tejasvi Surya detained by police : भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को आज बेंगलुरु में जयनगर मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। जब उन्होंने फिर से मेट्रो स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की। अब उन्हें रिहा कर दिया गया है। सूर्या को कल पुलिस को बिना पहले जानकारी दिए मेट्रो स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए नोटिस दिया गया था।
पढ़ें :- पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, गाड़ी रोककर की गई अंधाधुन फायरिंग
दरअसल, BJYM अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को ‘खाली ट्रंक’ वाले बेंगलुरु मेट्रो किराए में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, “यह शर्म की बात है कि बेहतर सड़कें, इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं देने के बजाय, राज्य सरकार जबरदस्ती कर रही है और हिरासत में ले रही है। हम किफायती पब्लिक ट्रांसपोर्ट की मांग कर रहे हैं।”
इसके बाद तेजस्वी सूर्या एक्स पोस्ट में लिखा, “मुझे गिरफ्तार करने से मेरी आवाज़ बंद नहीं होगी! यह शर्म की बात है कि कांग्रेस सरकार ने मुझे सच सामने लाने के लिए गिरफ्तार किया: कि यह एक ‘खाली तिजोरी’ वाली सरकार है। कि कर्नाटक की फाइनेंसियल हालत खराब है, और नागरिक बढ़ती मेट्रो किराए और बढ़ती कीमतों से इसकी कीमत चुका रहे हैं।”
Arresting me, won’t silence me!
Shameful that the Congress government arrested me for exposing the truth: That this is a ‘Khali Trunk’ Govt. That Karnataka’s finances are broken, and citizens are paying the price through rising Metro fares and soaring costs.
पढ़ें :- ममता बनर्जी की बैठक से कई विधायक रहे नदारद, टीएमसी प्रमुख बोली- यह चुनाव नहीं बल्कि क्रूरता थी
No more excuses.… pic.twitter.com/jDjHhmz0Jf
— Tejasvi Surya (@Tejasvi_Surya) February 9, 2026
उन्होंने आगे कहा, “अब कोई बहाना नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री को बजट में एक व्हाइट पेपर पेश करना चाहिए और एक सवाल का जवाब देना चाहिए — राज्य की फाइनेंसियल हालत कमजोर क्यों है, जैसा कि आपने FFC के सामने माना है? कर्नाटक में ज़िंदगी इतनी महंगी क्यों होती जा रही है? राज्य रोज़ कीमतें क्यों बढ़ा रहा है? फाइनेंसियल हालत ठीक करें, मेट्रो को कैश सपोर्ट फिर से दें, और मेट्रो का किराया कम हो जाएगा। इसके अलावा कुछ भी धोखा है।”