नई दिल्ली। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के पूर्व कुलपति प्रो. तारीक मंसूर (Prof. Tariq Mansoor) को दूसरी बार बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मंसूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन समेत BJP के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।
पढ़ें :- Shehzad Poonawalla Resign : नहीं माने शहजाद पूनावाला, BJP को किया ‘बाय-बाय’, ‘पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, विचार नहीं’
मंसूर ने कहा कि राष्ट्रीय पदाधिकारी की जिम्मेदारी किसी एक प्रदेश तक सीमित नहीं होती, बल्कि पूरे देश के लिए होती है। उत्तर प्रदेश का चुनाव महत्वपूर्ण है, लेकिन उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में भी चुनाव होने हैं। राष्ट्रीय टीम सभी राज्यों में पार्टी के लिए काम करेगी।
प्रो. मंसूर ने कहा कि BJP की नई राष्ट्रीय टीम का गठन हुआ है। प्रदेश में भी नई टीम बनाई गई है। केंद्र और प्रदेश की टीमें मिलकर काम करेंगी। नई टीम का पार्टी पर क्या असर पड़ेगा, यह आने वाले समय में पता चलेगा।उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। उनका फोकस संगठन को मजबूत करने और पार्टी के अभियानों को आगे बढ़ाने पर रहेगा।
‘सबका साथ, सबका विकास’ योजनाओं में दिख रहा
मंसूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे का जिक्र करते हुए कहा कि यह सरकार की नीतियों में दिखाई देता है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं में यह नहीं देखा जाता कि लाभार्थी किस जाति, धर्म या समुदाय से है। आर्थिक स्थिति और क्षेत्र के आधार पर भी भेदभाव नहीं किया जा रहा है। सभी वर्गों के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
पढ़ें :- UGC-NET की तीन परीक्षाएं रद्द होने पर भड़के राहुल गांधी, कहा-मोदी जी, देखिए आपकी NTA ने अभी क्या किया है?
2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य
प्रो. मंसूर ने कहा कि BJP और सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि जब भारत विकसित होगा तो उत्तर प्रदेश भी उसके साथ विकसित होगा। इसका लाभ समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि देश के विकास में सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है और पार्टी इसी दिशा में काम कर रही है। ज्ञानवापी के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर प्रो. तारीक मंसूर ने फिलहाल टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा- इस विषय पर अभी कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। इस पर फिर कभी विस्तार से बात करूंगा।
MLC से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तक का सफर
प्रो. तारीक मंसूर पेशे से डॉक्टर और सर्जन रहे हैं। वह AMU के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग के प्रोफेसर और प्रिंसिपल रह चुके हैं। वर्ष 2017 से 2023 तक उन्होंने AMU के कुलपति के रूप में जिम्मेदारी संभाली।
पढ़ें :- Video- पीएम मोदी ने लाल किले पर जाने से पहले का वीडियो किया साझा, मोर को दाना और गाय को चारा खिलाते नजर आए, जानें क्या कहा?
कुलपति पद से हटने के बाद BJP ने उन्हें उत्तर प्रदेश से विधान परिषद सदस्य मनोनीत किया था। अब नितिन नवीन की नई टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी भूमिका राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ गई है।