Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. BJP Rajya Sabha Candidates List : भाजपा ने राज्यसभा उप-चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

BJP Rajya Sabha Candidates List : भाजपा ने राज्यसभा उप-चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

By Abhimanyu 
Updated Date

BJP Rajya Sabha Candidates List : भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने तीन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें आंध्र प्रदेश, हरियाणा और ओडिशा में होने वाले राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। लिस्ट के अनुसार, भाजपा ने आंध्र प्रदेश से रयागा कृष्णैया, हरियाणा से रेखा शर्मा और ओडिशा से सुजीत कुमार को उतारा है।

पढ़ें :- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल-बाल बचे सांसद

दरअसल, राज्यसभा की 6 सीटें सांसदों के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं। इन पर 20 दिसंबर को उपचुनाव होगा और नतीजे भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे। आंध्र प्रदेश की तीन और पश्चिम बंगाल, ओडिशा व हरियाणा की एक-एक सीट के लिए उपचुनाव होने हैं। इस उपचुनाव में उम्मीदवारों के नामांकन की आखिरी तारीख 10 दिसंबर है। इसके बाद 11 दिसंबर को नामांकन की जांच होगी। उम्मीदवार के पास 13 दिसंबर तक नामांकन वापस लेने का मौका होगा।

पढ़ें :- Vivo का नया 5G स्मार्टफोन 'Vivo S2 FE 5G' लॉन्च, 10,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस

 

Advertisement