Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की, राजस्थान की भीलवाड़ा सीट से इनको बनाया उम्मीदवार

BJP ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की, राजस्थान की भीलवाड़ा सीट से इनको बनाया उम्मीदवार

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में प्रत्याशियों के नामों का एलान जारी है। रविवार को भाजपा ने राजस्थान की भीलवाड़ा लोकसभा सीट से दामोदर अग्रवाल को टिकट दिया गया है।

पढ़ें :- BJP अगर ये सोच रही है कि वो सपा के ‘छात्र सभा’ के युवाओं को छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाने से रोक लेगी तो ये उसकी ग़लतफ़हमी है: अखिलेश यादव

इससे पहले शनिवार को भाजपा ने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की थी। इसमें पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का टिकट काट दिया गया था। उनकी जगह दिनेश सिंह को टिकट दिया गया था।

पढ़ें :- एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में आया कोर्ट का फैसला, सिपाही प्रशांत चौधरी दोषी करार

बता दें कि, भाजपा ने 543 सदस्यीय लोकसभा चुनाव के लिये अब तक 412 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी।

Advertisement