Loksabha Election Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) के लिए भाजपा ने अबकी बार 400 पार’ का नारा दिया था और एग्जिट पोल के आने के बाद पार्टी ने जीत के जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। अंतिम चरण के मतदान के बाद ज्यादातर एग्जिट पोल (Exit Poll) में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने की संभावना जतायी गयी है। हालांकि, चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एग्जिट पोल (Exit Poll) में लोकसभा चुनाव के रिजल्ट (Loksabha Elections Results) अपने पक्ष में आने की संभावनाओं को देखते हुए भाजपा अभी से ही जश्न में डूब चुकी है। जीत हासिल करने पर पीएम मोदी का भव्य रोड शो होगा। सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी का यह भव्य रोड शो 2-3 लाख लोगों के साथ लोक कल्याण मार्ग से भाजपा कार्यालय तक हो सकता है। मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद भारत मंडपम, यशो भूमि और कर्तव्य पथ जैसे स्थानों पर बड़े जश्न की तैयारी के लिए भाजपा नेता फीड बैक ले रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद भव्य रोड शो होगा। हालांकि, अभी फाइनल लोकेशन को लेकर निर्णय नहीं लिया गया है।